डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति ने पौधे लगाकर मनाया डॉक्टर्स डे और अपना जन्मदिन

डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति

डॉ. उत्तम ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का सबसे सुंदर श्रृंगार है.। प्रत्येक व्यक्ति को अपना जन्मदिन पौधे लगाकर मनाना चाहिए.

गजरौला मण्डल अध्यक्ष डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति ने डॉक्टर्स डे एवं अपने अवतरण दिवस पर चौड़े व पत्तीदार पौधे रोपित कर धरती माँ को नमन कर प्रकृति की हरियाली एवं मानवीय जीवन के स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन ईश्वर का अनमोल उपहार है। इसलिए अपने जीवन के साथ-साथ हमें सृष्टि में विराजमान सभी जीवों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करनी चाहिए।

डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति

डॉ. उत्तम ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का सबसे सुंदर श्रृंगार है। उनसे मनुष्य निःशुल्क ऑक्सीजन प्राप्त करता है और स्वस्थ रहता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना जन्मदिन पौधे लगाकर मनाना चाहिए।

इस अवसर पर डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति, कमल पाल, डॉ अशोक सैनी, डॉ रवि सैनी, राजपाल पाल एवं इसरार आदि उपस्थित रहे।

-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.