किसान दिवस पर सम्मान समारोह

किसान दिवस पर किसान सम्मान समारोह

भारतीय किसान यूनियन द्वारा फत्तेहपुर में किसानों को किसान दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम किसान भवन में आयोजित किया गया था।

समारोह में किसान आंदोलन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले किसान रामपाल सिंह, सचिन कुमार, राजेंद्र सिंह, आदि को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए। कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन साल भर तक जारी रहा था।

सम्मान समारोह

इस अवसर पर किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौ. विजयपाल सिंह ने किसानों को देश का सच्चा नायक बताया। कृषि कानूनी की वापसी को देश की जीत बताया। इस दौरान जुबिलेंट इंग्रिविया के जनसंपर्क निदेशक सुनील दीक्षित को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में दानवीर सिंह, सौवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, भगवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.