'केन्द्र के आठ साल गौरवशाली' -देवेन्द्र नागपाल

पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल

पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने शक्ति केंद्र अल्लीपुर भूड़ में अध्यक्षों की उपस्थिति में मुख्य अतिथि के रूप में बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश के ऊर्जावान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र के आठ साल गौरवशाली पूर्ण हुए। इन वर्षों में कई ऐतिहासिक कार्य सरकार ने किए जो हमेशा के लिए इतिहास में लिखे जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी संगठन और सरकार दोनों बराबर सक्रिय होकर निष्पक्ष रुप से कार्य कर रहे हैं तथा मोदी जी का नारा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास एवं प्रयास सफल हो रहा है।

देवेन्द्र नागपाल ने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। संगठन का लक्ष्य है कि प्रत्येक बूथ कार्यकारिणी सहित मजबूत हो सक्रिय हो संगठन के प्रत्येक कार्य को राष्ट्र का कार्य मानते हुए काम करना चाहिए।

पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल

ओबीसी मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री महेंद्र सिंह प्रजापति ने कहा कि हम सब की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम संगठन के कार्य को करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के नागरिक को संगठन में हिस्सेदारी दें जिससे कि समाज की सभी जातियों को संगठित कर राष्ट्रहित के कार्यों को अच्छी तरह से किया जाए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति, सभासद विनोद गुर्जर, बूथ अध्यक्ष नीरज रावत, जयवीर नागर, संजय सिंह गौड़, महेंद्र सिंह प्रजापति, चौधरी वेदपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.