मुर्मू के राष्ट्रपति चयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

मुर्मू के राष्ट्रपति

द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने सभी शहरों में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एकत्र होकर हर्ष व्यक्त किया और आपस में मिष्ठान वितरण किया। भाजपा नेताओं ने आशा व्यक्त की कि द्रोपदी मुर्मू के नेतृत्व में देश के आदिवासी समुदाय दूसरे सभी वर्गों के साथ प्रगति करेगा।

नगर की एमडीए कालोनी स्थित आवास पर धनौरा विधायक राजीव तरारा ने कार्यकर्ताओं के बीच इस समाचार पर मिष्ठान वितरण किया और प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पहली बार आजाद भारत में किसी आदिवासी को देश का सर्वोच्च पद प्राप्त हुआ है। इसी से पता चलता है कि भाजपा के शासन में देश समानता और आपसी सद्भाव के मार्ग पर तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि निसंदेह एक आदिवासी महिला के सर्वोच्च पद पर पहुंचना हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश नव निर्वाचित राष्ट्रपति के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ेगा। भाजपा विधायक ने ब्रहस्पतिवार की शाम को अपने आवास पर मौजूद जनसमूह के बीच खुशी के माहौल में मिष्ठान वितरण कर मिठास घोल दी।

मुर्मू के राष्ट्रपति चयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं

इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उत्तर प्रजापति, रामकृष्ण चौहान, डॉ. राजीव शुक्ला, रामरतन जाटव, सुरेन्द्र सिंह, सुशील सिद्धू, अंकुर नागर, तेजपाल सिंह, निहार त्यागी, सतपाल सिंह पाल, अशोक कुमार कश्यप, सतेन्द्र सिंह, प्रकाश कुमार, भारत सिंह, प्रिंस, अमन, सुमित, नमन, मनिंदर सिंह आदि मौजूद थे।

अमरोहा में भी मंडी चौबी कार्यालय पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र हो कर द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचन पर खुशी का इजहार किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे एक कीर्तिमान करार देते हुए देश का गौरव बढ़ाये जाने वाली घटना बताया। यहां जिलाध्यक्ष डॉ. रिषिपाल सिंह नागर, नगर महामंत्री मुकेश सक्सेना, भाटे भाई, राजेश आर्य, महीपाल गुर्जर, अमित सैनी, पवन शर्मा, अंकित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

मंडी धनौरा में भी द्रौपदी मुर्मू के चयन पर हर्षोल्लास के माहौल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिष्ठान वितरण किया।

-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.