हर घर तिरंगा अभियान : जुबिलेंट कंपनी के प्रेसीडेंट ने किया झंडा वितरण

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जुबिलेंट कंपनी

'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत जुबिलेंट कंपनी के प्रेसीडेंट विजय श्रीवास्तव एवं इकाई प्रमुख हिमांशु शुक्ला द्वारा कंपनी कर्मचारियों को झंडा वितरण किया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक कारखाना भी उपस्थित रहे।

कंपनी के निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित द्वारा बताया गया कि कंपनी के सभी लगभग 3000 कर्मचारियों को झंडा वितरित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को भी बीस हजार झंडे उपलब्ध कराए गए हैं। प्रेसीडेंट विजय श्रीवास्तव द्वारा सभी कर्मचारियों से पूरे सम्मान के साथ अपने-अपने घरों पर ध्वाजारोहण की अपील की गयी।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जुबिलेंट कंपनी

इकाई प्रमुख हिमांशु शुक्ला द्वारा पूरे जोश के साथ आजादी की 75वीं वर्षगांठ को मनाने की अपील की गयी। 

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जुबिलेंट कंपनी

प्रमुख रुप से अमित जोशी, मनोज शर्मा, कपिल जोशी, देवेन्द्र बंसल द्वारा कमचारियों को झंडे वितरित किए गए।

-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.