गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर कीर्तन और भव्य शोभायात्राओं का आयोजन

गुरु गोविंद सिंह की जयंती

गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर जिले में जगह-जगह कीर्तन और भव्य शोभायात्राओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलाकारों ने हैरान करने वाले करतब दिखाये। गुरुद्वारों में शब्द कीर्तन किया गया। हर ओर गुरुवाणी के शब्द गूंज रहे थे। सजावट के साथ ही गुरुद्वारों में माहौल भक्तिमय बना रहा। लंगर छकाया गया और गुरु का आशीर्वाद लिया गया।

वासुदेव तीर्थ स्थित गुरुद्वारे से भव्य नगर कीर्तन की शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर अमरोहा ब्लॉक प्रमुख गुरवेंद्र सिंह ढिल्लो, शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, मंजीत सिंह छावड़ा, सरदार सुरेंद्र सिंह, जयदीप ढिल्लो, सुरजीत सिंह, चरनजीत पटेल, गुरुचरन सिंह आदि मौजूद रहे।

वहीं गजरौला में भी नगर कीर्तन और भव्य आयोजन किए गए। इस दौरान पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल भी नगर कीर्तन में शामिल हुए। शोभायात्रा में सुरेंद्र सिंह स्टेट, विजय शर्मा, मनजीत नागपाल, रविंद्र चौधरी, नरेंद्र चौधरी, कुलवंत चौधरी, सुरजीत सिरोही, अनुज शर्मा, उदित संधू, वीरेंद्र गुर्जर, विनोद गुर्जर, दीपक चौधरी, सुनील गुप्ता, दीपक खत्री, प्रदीप वर्मा, जाकिर अली आदि शामिल रहे।

मंडी धनौरा में भी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गयी।

-टाइम्स न्यूज़ अमरोहा.