नगर निकाय चुनावों के लिए भाजपा की मजबूत रणनीति

विधायक राजीव तरारा

भाजपा विधायक राजीव तरारा ने कहा है कि नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी जोरदार जन समर्थन के बल पर बड़ी कामयाबी हासिल करेगी। उन्होंने नव वर्ष की शुभकामनायें क्षेत्रवासियों को देते हुए कहा कि भाजपा अपनी जनसेवाओं को भविष्य में और भी गति प्रदान करेगी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को विकास के मार्ग पर तेजी से आगे ले जायेगी। भाजपा विधायक ने बताया कि नगर निकाय चुनावों में विजय के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं और जनता के बीच उनकी सेवाओं में तत्पर हैं।

उल्लेखनीय है कि राजीव तरारा सहित पार्टी के सभी क्षेत्रीय नेता जिनमें डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, जिलाध्यक्ष रिषिपाल नागर, जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, हसनपुर विधायक महेन्द्र सिंह खड़गवंशी, उत्तम प्रजापति, समेत नगर अध्यक्ष आये दिन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता के बीच प्रमुखता से रख रहे हैं। ये नेता पूरी तरह सक्रिय हैं जिससे भाजपा के साथ लोगों का जुड़ाव मजबूत बना हुआ है।

ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र औलख, जिला उपाध्यक्ष शरद गर्ग, आरएसएस के प्रमुख कार्यकर्ता सरदार पुष्विन्दर सिंह, अपने-अपने स्तर से लोगों खासकर युवाओं को भाजपा की उपलब्ध्यिों से अवगत कराकर पार्टी से जोड़ रहे हैं। उन्हें राष्ट्रीयता और आपसी एकता का पाठ पढ़ाया जा रहा है।

-टाइम्स न्यूज़ । मंडी धनौरा