गजरौला पालिका प्रमुख के लिए कई दावेदार

गजरौला पालिका प्रमुख के लिए कई दावेदार

अप्रैल-मई में निकाय चुनाव होने की संभावना के साथ अध्यक्ष और सभासद का चुनाव लड़ने वाले लोगों के फिर से कान खड़े हो गये हैं। लिहाजा ऐसे नेता सक्रिय हो गये हैं। टिकट के लिए बड़े नेताओं से संपर्क और गणेश परिक्रमा का दौर एक बार फिर से शुरु हो गया है। वैसे जनपद के सभी नौ नगर निकायों में यह सिलसिला एक जैसा है।

गजरौला में पालिकाध्यक्ष पद की उम्मीदवारी में अनेकों नाम हैं लेकिन यह पार्टियां तय करेंगी कि उम्मीदवार कौन होगा? भाजपा से दावेदारों में निवर्तमान पालिका प्रमुख अंशु नागपाल, जिला उपाध्यक्ष चौ. वीरेन्द्र सिंह, डॉ. आशुतोष भूषण शर्मा, विचित्र सिंह भाटी, नगर मंडल अध्यक्ष उत्तम प्रजापति, सुरेन्द्र सिंह औलख, रामरतन सिंह के नाम शामिल हैं। आरक्षण सूची के बाद इनमें कई नाम स्वत: हट जायेंगे। बसपा से जिला पंचायत सदस्य मीनाक्षी चौधरी के पति निरंजन सिंह, पूर्व विधायक हरपाल सिंह और देवेन्द्र पाल गुड्डू टिकटार्थी हैं जबकि पूर्व चेयरमेन और ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के प्रबंधक रोहताश कुमार शर्मा बसपा में सबसे मजबूत दावेदार हैं। उधर सपा रालोद गठबंधन उर्वशी चौधरी के नाम पर एकमत है। कई निर्दल भी मैदान में होंगे। जिनमें कई बार जमानत जब्त कराने वाले, बहुत मृदुभाषी मुन्ना मिस्त्री भी होंगे। वैसे मुख्य मुकाबला भाजपा, सपा और बसपा में होगा।

-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.