हमेशा अजेय रही हैं कमलेश आर्या

kamlesh arya gajraua palika

पालिकाध्यक्ष पद की उम्मीदवार कमलेश आर्या को उनकी पिछली चुनावी सफलताओं का आकलन करके भाजपा नेताओं ने मैदान में उतारा है। यहां मैदान में डटीं सभी उम्मीदवारों में उनका सबसे लंबा राजनीतिक सफर है। वे ही क्षेत्र की एकमात्र ऐसी नेता हैं जो कोई भी चुनाव नहीं हारीं। वे आज तक अजेय हैं। उनके समर्थकों और भाजपा नेताओं का कहना है कि इस बार भी वे अपना विजय अभियान जारी रखते हुए रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगी।

कमलेश आर्या और उनके पति हेम सिंह आर्य की कार्यप्रणाली कहिए अथवा कमलेश का सौभाग्य कि सफलता ने हमेशा उनके कदम चूमे हैं। उधर पूर्व सांसद देवेन्द्र नागपाल एवं निर्वतमान पालिका प्रमुख अंशु नागपाल का भरपूर समर्थन और मार्गदर्शन सोने पर सुहागे का काम कर रहा है। देवेन्द्र नागपाल आर्य के प्रचार की कमान संभाल रहे और ब्लॉक प्रमुख पति चौ. वीरेन्द्र सिंह भी भरपूर जनसंपर्क एवं युवा कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देने में संलग्न हैं। वीरेन्द्र सिंह का कहना है कि आर्य निश्चित रुप से भारी विजय हासिल करेंगी। वे अंशु नागपाल द्वारा कराये विकास कार्यों को आगे ले जाने का काम करेंगी जिसमें पूर्व सांसद देवेन्द्र नागपाल का मार्गदर्शन काम आयेगा।

हेम सिंह आर्य, कमलेश आर्या, देवेंद्र नागपाल, वीरेंद्र सिंह, मीनाक्षी चौधरी, सुरेंद्र स्टेट, सोमवीर सिंह गुरु जी, राम रतन सिंह, उत्तम प्रजापति और सुरेंद्र सिंह औलख नगर के प्रत्येक वार्ड में जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। वे नगर के विकास, मूलभूत सुविधाओं तथा स्वास्थ्य आदि की बेहतरी के वादे कर रहे हैं।

बस्ती, जलाल नगर, फाजलपुर, तिगरिया, अतरपुरा आदि मोहल्लों में इस मौके पर लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं का समर्थन किया और मोदी और योगी की नीतियों का बखान किया।

बीमार पड़ने के बावजूद धनौरा के भाजपा विधायक राजीव तरारा भी भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के साथ चुनावी प्रबंधन में भी संलग्न हैं।

-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.