पालिकाध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल बसपा उम्मीदवार राजेन्द्री देवी उर्फ उमा देवी सपा, बसपा और भाजपा के त्रिकोणीय मुकाबले में शामिल हैं। उनका दावा है कि वे सबसे मजबूत उम्मीदवार हैं। पूर्व विधायक और पूर्व चेयरमेन हरपाल सिंह की उपलब्ध्यिों तथा लोगों से बेहतर जुड़ाव को वे अपनी जीत का आधार मानकर चल रही हैं। उनके पति हरपाल सिंह तथा साथी चौ. कामेन्द्र सिंह उनके पक्ष में जोरदार अभियान चला रहे हैं। बसपा नेता देवेन्द्रपाल गुड्डू, जाफर अली तथा पूर्व चेयरमेन रोहताश शर्मा उनके दमदार सारथी बनकर चुनावी महाभारत में जुट गए हैं।
उधर सपा से बसपा में आये पूर्व जि. पं. सदस्य फारुख सैफी भी उनके साथ खड़े हैं।
यही नहीं पूर्व जि. पं. अध्यक्ष इंदिरावती, उनके पति चौ. बलवीर सिंह, जि. पं. सदस्य मीनाक्षी चौधरी और युवा बसपा नेता चौ. निरंजन सिंह पूरे जोर शोर से राजेन्द्री देवी का चुनाव प्रचार करने में जुटे हैं।
इस चुनाव में हरपाल सिंह ने जातीय नेताओं के समीकरण साधने में बहुत ही कुशलता का परिचय दिया है। उनका चुनावी प्रबंधन सबसे संतुलित है। यह आने वाला समय बतायेगा कि परिणाम क्या होते हैं? वे कई माह से घर-घर जाकर लोगों से संबंध बनाकर उनसे अपने साथ आने की कोशिश में लगे थे। उनके समर्थकों का कहना है कि हरपाल सिंह ने अपने कार्यकाल में हर घर तक सड़क से जोड़ा।
-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.