चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद अमरोहा में जश्न

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद अमरोहा में जश्न

चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग से समूचा देश झूम उठा है। अमरोहा जिले में भी जगह-जगह लोगों ने इस एतिहासिक पल का जश्न मनाया। हर जगह उत्साह का माहौल दिखाई दिया। लोगों ने इसरो और उसकी टीम को बधाई दी तथा उन वैज्ञानिकों का धन्यवाद दिया जिनकी वजह से यह मुमकिन हो पाया। 

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद अमरोहा में जश्न

डीएम राजेश कुमार त्यागी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में चंद्रयान की चांद पर लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखा। उनके साथ छात्र-छात्राएं, शिक्षक व अधिकारी मौजूद रहे। चांद की सतह पर सफलता से चंद्रयान के उतरने के बाद मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि यह गौरव की बात है और ये पल संजो कर रखने वाले पल हैं।

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद अमरोहा में जश्न

जिले के अलग-अलग संस्थानों में चंद्रयान का लाइव प्रसारण देखा गया। विकास भवन सभागार, ब्लॉक, नगर पालिका, पंचायतों में भी सीधा प्रसारण देखा गया। सभी ने चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर एक-दूसरे को बधाई दी। 

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद अमरोहा में जश्न

वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। जगह-जगह तिरंगा लहराया गया तथा भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए।

-टाइम्स न्यूज़ अमरोहा.