गजरौला के मनु कश्यप का चयन यूपी टी-20 लीग के लिए हुआ है। वे नोएडा सुपर किंग्स की ओर से प्रमुख बल्लेबाज के रुप में खेलेंगे। इससे मनु के परिजन बेहद खुश व उत्साहित हैं। मनु की इस उपलब्धि से अमरोहा जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। मनु के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
मनु कश्यप के पिता अशोक कश्यप सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं तथा माता रेखा रानी एक निजि स्कूल की संचालक हैं। उनकी बहन अनुप्रिया कश्यप न्यायिक मजिस्ट्रेट हैं।
अशोक कश्यप अपने बेटे की सफलता इस बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि यह गजरौला ही नहीं पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। मनु ने क्रिकेट के लिए बहुत मेहनत की है। उसने दिन-रात एक कर यह मुकाम हासिल किया है। ऐसे पुत्र के पिता होने का गौरव अलग ही होता है।
मनु एवीआर ग्रुप के मालिक अरविंद वेंकटेश रेड्डी के सानिध्य में क्रिकेट खेलते हैं। वे नागपाल क्रिकेट अकादमी में प्रैक्टिस करते हैं। वे ख्याति प्राप्त क्रिकेटर और पूर्व मंत्री स्व. चेतन चौहान की अकादमी में भी खेल चुके हैं।
यूपी टी-20 लीग 30 अगस्त से 16 सितम्बर तक होगी। इसका प्रसारण जियो सिनेमा पर किया जाएगा।
-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.