जुबिलेंट इंग्रेविया की आ​फीसर्स कालोनी में 13वें गणेश उत्सव की शुरूआत

जुबिलेंट इंग्रेविया की आ​फीसर्स कालोनी में 13वें गणेश उत्सव की शुरूआत

देशभर में गणेश उत्सव की शुरूआत हो गई। इसके साथ ही शुभ मुहूर्त में घरों में विघ्नहर्ता पालनकर्ता सिद्धि विनायक भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना हो गई।

अमरोहा जनपद के गजरौला में स्थित जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड की आ​फीसर्स कालोनी में 13वें गणेश उत्सव की शुरूआत की गई। यहां भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। भजन-कीर्तन भी चल रहे हैं। शाम को भव्य आरती भी की गई।

जुबिलेंट इंग्रेविया की आ​फीसर्स कालोनी

मुख्य अतिथि ग्लोबल सप्लाई चेन हेड अमित चौधरी,  हेड फर्टिलाइजर प्रताप महापात्रा, कुसुम  महापात्रा,  निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने गणेश वंदना कर बप्पा का आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर अशोक राय, मनोज शर्मा, वंदना सिन्हा, रूचि मित्तल, ममता गुप्ता, मालती बिंजोला, पराग गोयल, संतोष कुमार, हर्षिता नंदल आदि भी मौजूद रहे।

-टाइम्स न्यूज़ गजरौला.

और नया पुराने