अमरोहा जिले में सांडों के हमलों से इस साल कई लोगों की मौत हुई है। छुट्टा सांडों को पकड़ने का काम अब किया जायेगा। एक अभियान के तहत जिलेभर से सांडों को पकड़ा जाएगा और उन्हें गौशालाओं में भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि अबतक सवा सौ सांड पकड़ में आ चुके हैं। यह अभियान 31 दिसंबर तक चलाया जाएगा।
सांड कई लोगों की मौत का कारण बने हैं। जबकि बहुतों को उन्होंने घायल किया है।
मार्च के महीने में असगर नामक एक किसान की मौत सांड के हमले से हुई थी। यह घटना सैदनगली क्षेत्र की है। अप्रैल माह में भी सांड ने अंकित नामक एक फौजी की जान ले ली। अंकित अपनी बाइक पर सवार था। यह घटना हसनपुर क्षेत्र की है। जून में सांड ने तीन लोगों को घायल कर दिया था। जुलाई में एक व्यक्ति की सांड के हमले से मौत हुई थी। इस माह भी कई हमले हुए हैं।
किसान संठगनों आदि ने सांडों के हमलों के मद्देनजर अपनी आवाज बुलंद की, लेकिन उसकी गूंज बहुत देर से पहुंची। 31 दिसंबर तक कितने सांड पकड़ में आते हैं, उसकी जानकारी बाद में ही पता चलेगी। हालांकि बताया जा रहा है कि शासन इसे लेकर गंभीरता बरत रहा है। प्रगति की हर हफ्ते की रिपोर्ट तैयार होगी।
-टाइम्स न्यूज़ अमरोहा.