अमरोहा जिले में दीपावली के मद्देनजर कुल 14 स्थानों पर आतिशबाजी खरीदी जा सकेगी। 10 नवंबर से 12 नवंबर तक इन अस्थायी बाजारों में पटाखे आदि सामान मिलेगा। केवल लाइसेंस धारक विक्रेता यहां अपनी दुकान लगा सकते हैं। दुकानों के बीच की दूरी कम से कम 3 मीटर रखी गयी है। अग्निशमन विभाग की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गजरौला में आतिशबाजी का सामान शिव इंटर कॉलेज के मैदान में उपलब्ध होगा, वहीं अमरोहा नगर में जेएस हिन्दू इंटर कॉलेज के मैदान में दुकानें सजेंगी।
जिले में कहां-कहां सजेंगी आतिशबाजी की दुकानें :
1. अमरोहा नगर - जेएस हिन्दू इंटर कॉलेज
2. अमरोहा देहात - साप्ताहिक बाजार मैदान, कैलसा बार्डर
3. मंडी धनौरा - राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, रामलीला मैदान
4. गजरौला - शिव इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज मैदान
5. बछरायूं - एएनडीपी इंटर कॉलेज
6. हसनपुर - सुखदेवी इंटर कॉलेज
7. सैदनलगी - रामलीला मैदान
8. रजबपुर - साप्ताहिक बाजार मैदान
9. डिडौली - जोया-इकौंदा मार्ग मैदान
10. नौगावां सादात - जनाब मार्केट के पीछे
11. सैदनगली - रामलीला मैदान
12. रहरा - प्रकाशवीर शास्त्री इंटर कॉलेज
13. आदमपुर - रामलीला मैदान
14. ढबारसी - प्राइवेट बस अड्डे का मैदान
-टाइम्स न्यूज़ अमरोहा.